फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly woman's chain blew up in the temple

मंदिर में झांसा देकर बुजुर्ग महिला का चेन उड़ाया

Sat, 05 Nov 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman's chain blew up in the temple
सोनभद्र। नगर के उत्तर मोहाल स्थित शिवमंदिर में शुक्रवार को दोपहर में पूजा करने के दौरान एक जालसाज ने झांसा देकर बुजुर्ग महिला का चेन उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मंदिर के आस-पास की दुकानों पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

उत्तर मोहाल निवासी तारा देवी ने पुलिस को बताया कि वह मंदिर में पूजन कर रही थीं, तभी व्यक्ति वहां पहुंचा। लंबी दाढ़ी और पगड़ी वाली वेशभूषा धारण किए जालसाज ने शुभ फल के लिए सोने की चेन और 500 रुपये का नोट निकालकर पूजा करने को कहा। जब बुजुर्ग महिला रुपये और चेन उसके पास रखकर पूजा करने लगी तो कुछ मंत्र पढ़ने के बाद उसने रुपये मंदिर में चढ़ाने को भेजा। महिला जब रुपये चढ़ाकर लौटी तो जालसाज सोने की चेन लेकर फरार हो चुका था। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने एसपी को घटना की सूचना दी। एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस बूथ से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई इस तरह की घटना से लोग सकते में है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनकी सोने की चेन करीब तीन भर (30 ग्राम) की थी। कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। मंदिर के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपी का पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed