फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly murders in a ghostly dispute

भूत-प्रेत के विवाद में वृद्ध की हत्या

Thu, 15 Nov 2018 12:40 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Thu, 15 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly murders in a ghostly dispute
हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में मंगलवार रात भूत-प्रेत के विवाद में देवनारायण (70) की धारदार हथियार से हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नागनार हरैया गांव के तालाब में ग्रामीणों ने देवनारायण का शव देखा। गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि देवनारायण के बेटे विजयी की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिवार वालों का आरोप है कि भूत-प्रेत को लेकर गांव के एक व्यक्ति से उन लोगों का विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम पांच बजे उसके पिता गांव में जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन, रात भर तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। सीओ ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed