फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

Thu, 13 Aug 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Elderly death under suspicious circumstances
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के लेडुआ गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस रामेश्वर बिंद (60) के शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल ले गई। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लेडुआ गांव निवासी रामेश्वर बिंद अपने घर से कुछ दूर खेत पर मकान बनाकर रहते थे। बुधवार रात रामेश्वर अपने घर में सोए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे उसकी बहू खाना लेकर खेत पहुंची और मकान के अंदर गई तो ससुर झुलसे अवस्था में पड़े थे। बहू की चीख पुकार सुनकर उसके घर के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग भी पहुंच गए। तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा, फिलहाल मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed