फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elder brother murdered by younger brother in sonebhadra in land dispute

सोनभद्र: जमीन के विवाद में खून का प्यासा बना भाई, धारदार हथियार से सगे भाई को काट डाला

Wed, 23 Jun 2021 01:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Jun 2021 01:50 PM IST
सार

सोनभद्र में जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। भतीजे की तहरीर पर मृतक के छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Elder brother murdered by younger brother in sonebhadra in  land dispute
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की  धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। झोपड़ी के अंदर चारपाई पर उसका शव लहूलुहान हाल में पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना घोरावल थाना क्षेत्र के केवटा गांव की है। भतीजे की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घोरावल थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी मजनू बिंद के चार पुत्रों में शंकर तीसरे नंबर पर है। वह गांव के बाहर झोपड़ी डालकर अकेले रहता था। उसकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी की कुछ वर्ष पहले करंट से मौत हो गई थी। बड़े भाई सीताराम के घर ही वह भोजन करता था। सीताराम के पुत्र राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार को शंकर खाना खाने नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने घर गए।
विज्ञापन


वहां झोपड़ी में चारपाई पर शंकर लहूलुहान हाल में पड़ा था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। राजेश के मुताबिक 20 जून को शंकर और छोटे चाचा राधेश्याम के बीच जमीन को लेकर जमकर विवाद हुआ था। राधेश्याम ने शंकर के हिस्से की सवा बीघा जमीन खरीदने के लिए कुछ रुपये दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि इसी विवाद में छोटे चाचा राधेश्याम ने ही अपने बड़े भाई शंकर की हत्या की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि भतीजे राजेश कुमार की तहरीर पर मृतक के छोटे भाई राधेश्याम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed