{"_id":"683c5551bfa6a8d06b089549","slug":"eight-year-old-girl-student-drowned-in-the-seepage-drain-of-kanhar-dam-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: कनहर बांध के सीपेज ड्रेन में डूबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: कनहर बांध के सीपेज ड्रेन में डूबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मातम का माहौल
Sun, 01 Jun 2025 09:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 01 Jun 2025 09:00 PM IST
सार
निर्माणाधीन सीपेज ड्रेन में डूबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना जब परिवारजनों को मिली तब घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमवार चौकी क्षेत्र के कनहर बांध के नीचे निर्माणाधीन सीपेज ड्रेन में डूबकर आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। गर्मी के छुट्टी में अपने पड़ोसियों के साथ आठ वर्षीय महिमा पुत्री सुन्दरलाल बकरी चराने गई थी। कनहर बांध के ठीक नीचे निर्माणाधीन सीपेज ड्रेन (पानी के साथ बहने वाली मिट्टी को नियंत्रित करने की विधि) करीब साढ़े तीन फीट गहरे गड्ढें में महिमा अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
जिसके बाद निकल नही पाई। उसी में डूबकर उसकी मौत हो गई। महिमा के साथ गए लोगों ने गांव में शोर मचाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। सीपेज ड्रेन से जब तक महिमा को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने महिमा के शव को लेकर सिंचाई विभाग के फील्ड हॉस्टल में रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन
परिजनों ने घंटो तक फील्ड हॉस्टल में शव रख कर मुआवजे की मांग करने लगे। सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सिंचाई विभाग के एई रवि श्रीवास्तव व अवर अभियंता नंदलाल यादव ने बताया कि पिछले महीने में सीपेज ड्रेन निर्माण के लिए टेंडर हुआ है।
विज्ञापन
सम्बंधित ठेकेदार की तरफ से निर्माण कार्य कराए जा रहा है। निर्माणाधीन बांध एरिया प्रतिबंधित है। अमवार चौकी इंचार्ज मख्खन लाल का कहना है कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।