फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight tractors involved in illegal mining caught

अवैध खनन में लिप्त आठ ट्रैक्टर पकड़े, हड़कंप

Sat, 01 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Eight tractors involved in illegal mining caught
दुद्धी। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव व डीएफओ एमपी सिंह के निर्देश पर शनिवार को शाम राजस्व, वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से खनन क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कनहर नदी तट के पिपरडीह घाट से अवैध खनन में लिप्त आठ ट्रैक्टर पकड़े गए। अधिकारियों के टीम पहुंचते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ भाग खड़े हुए। घंटों मशक्कत के बाद ट्रैक्टर चालकों को पकड़ कर ट्रैक्टर के साथ कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वन अधिकारी मनमोहन मिश्रा ने बताया कि वे विंढमगंज रेंज से गश्त कर लौट रहे थे कि कनहर नदी पुल से ही पिपरडीह में कई की संख्या में अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर दिखाई दिए। वे गुपचुप तरीके से घाट पर पहुंचे और उधर से राजस्व व पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने खनन में लिप्त आठ ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्या व दुद्धी रेंजर दिवाकर दुबे मौजूद रहें। खबर लिखे जाने तक आठों ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए टीम दुद्धी कोतवाली ला रही है। डीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि अवैध खनन बर्दास्त नहीं है। वन मार्ग प्रयोग करने के आरोप में वन विभाग भी प्रभावी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed