फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight thousand to treat BPL class

बीपीएल वर्ग के इलाज को आठ हजार

Fri, 17 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 17 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand to treat BPL class
लोढ़ी जिला अस्पताल के लैब में जांच करते स्वास्‍थ्य टीम के सदस्य।

विज्ञापन
नगर में स्थित सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. नीना गुप्ता ने प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने निजी अस्पताल संचालकों से बीपीएल कार्डधारक गर्भवती महिलाओं का इलाज करने की बात कही। कहा कि प्रत्येक रोगी के इलाज के एवज में सरकार आठ हजार रुपये देगी।

महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता ने कहा कि जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों को रोगियों के उपचार करने की जरूरत है। कहा कि सरकारी अस्पतालों में गंभीर गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन करने में दिक्कतें होती है। धन के अभाव में गरीब महिलाएं अन्यत्र नहीं जा पाती। कहा कि अगर बीपीएल कार्डधारक गर्भवती महिलाएं जिन प्राइवेट अस्पतालों में जाती है तो उनका ऑपरेशन किया जाए। इसके एवज में सरकार की ओर से आठ हजार रुपये उन्हें दी जाएगी। उन्होंने सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह को बीपीएल गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों का एग्रीमेंट की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. गणेश प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह, राघवेंद्र सिंह, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. अनुपमा , डॉ. नर्मता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed