फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight hospitals sealed, notice issued to operators

Sonebhadra News: आठ अस्पताल सील, संचालकों को नोटिस

Wed, 13 Aug 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eight hospitals sealed, notice issued to operators
सोनभद्र/म्योरपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अस्पतालों व पैथालॉजी सेंटर की जांच की। इस दौरान पंजीयन न होने और मानक पूरा न करने वाले आठ अस्पतालों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार के मुताबिक मानक विहीन अस्पतालों के संचालन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसलिए एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीमें लगातार क्षेत्र में जांच कर रही हैं। विशेष कार्रवाई के तहत आठ क्लीनिक व अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मानक पूरे न होने पर घोरावल में संचालित सम्राट हास्पिटल, विश्वास क्लीनिक, जीवन पाली क्लीनिक को सील कर दिया गया। इसी तरह बभनी ब्लॉक में आशीर्वाद क्लीनिक, बंगाली क्लीनिक, उज्ज्वल राय क्लीनिक व एक अज्ञात क्लीनिक को सील किया गया। लाइफ लाइन हास्पिटल में ओटी मानक के अनुरूप न पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed