फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight feet long python entered the house, forest personnel

Sonebhadra News: घर में घुसा आठ फीट लंबा अजगर, वन कर्मियों पकड़ा

Thu, 05 Oct 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eight feet long python entered the house, forest personnel
बभनी। थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार की रात आठ फीट का एक अजगर कच्चे मकान में घुस गया। अजगर के घुसते ही घर में बंधी बकरियां चिल्लाने लगी। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मकान स्वामी पहुंचा तो लम्बे अजगर को देखकर चौंक गया। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन

बैना गांव निवासी रामबली पुत्र बिगन ने बताया कि उसका कच्चा मकान है। जिसमें आठ फीट का अजगर घुस गया। अजगर के घुसते ही घर में बंधी बकरियां चिल्लाने लगी। बकरियों की आवाज सुनकर रामबली घर में गया। जब टार्च जलाया तो अजगर देखकर चौंक गया। सूचना मिलते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। रात भर लोग उसे घर में सुरक्षित रहने दिया। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना बभनी वन रेंज के अधिकारियों को दी गई। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक चंद्र गुप्ता, वन रक्षक राम गोपाल दुबे, अखिलेश यादव, ॠषिकेश विश्वकर्मा की टीम बैना गांव पहुंची। टीम ने अजगर को पकड़ कर क्षेत्र के बजिया जंगल में प्रधान प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता की उपस्थिति में छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed