फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eid will be celebrated today, Namaz will be performed in house with Aqeedat

आज मनेगी ईद, घरों में अकीदत के साथ अदा होगी नमाज

Sun, 24 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Eid will be celebrated today, Namaz will be performed in house with Aqeedat
सोनभद्र। लॉक डाउन के बीच पूरे जिले में सुबह आठ बजे ईद की नमाज मस्जिदों में अदा की जाएगी। मस्जिदों में सिर्फ तीन से चार व्यक्ति की नमाज अदा करेंगे। आम लोगों का मस्जिदों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे से घरों में ईद की नमाज होगी। लॉक डाउन के नाते अपने-अपने घरों में ईद के दोगाने की नमाज नफ़्ल (चाश्त) की रूप में अकेले-अकेले अदा करेंगे। सदर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुश्ताक खान ने बताया कि ईद की नमाज सूरज निकलने के 20 मिनट बाद से वक्त शुरू हो जाता है और तकरीबन 11:30 बजे तक रहता है। इसे देखते हुए मस्जिदों में ईमाम द्वारा नमाज अदा करने का समय 8 व आमजन को अपने-अपने घरों में ईद की नमाज अदा करने का समय 8.30 निर्धारित किया गया है। उन्होंने जनपद के सभी मुसलमानों से नमाज निर्धारित समय के अनुरूप अदा करने के बाद एक साथ बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर कॅरोना जैसी खतरनाक बीमारी से मुल्क को महफूज रखने, देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने व देश में एकता और भाईचारा कायम रखने की सामूहिक दुआ की अपील की है। उधर ईद की तैयारी को लेकर रविवार को बाजार में लोग खरीदारी करते रहे। हालांकि लॉकडाउन के नाते लोगों में त्योहार को लेकर कम उत्साह है। इस नाते खरीदारी भी ज्यादा नहीं हुई। रविवार को शिड्यूल के नाते कपड़ा और जूते की दुकान बंद रही। जबकि कॉस्मेटिक की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed