{"_id":"e181e7539a831c72baea83adf2db3eba","slug":"effigy-of-pakistan-blew-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 09 Jan 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद स्थल पर शुक्रवार को पाकिस्तान के रवैये से क्षुब्ध मजदूरों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। कहा कि पाकिस्तान के नापाक हरकतों से हिंदुस्तान के मुस्लिमों को शर्मसार होना पड़ता है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों ने केंद्र सरकार से कड़े कदम उठाए जाने की मांग की।
मजदूर श्रम संगठन के अध्यक्ष सूरज राय ने कहा पाकिस्तान आए दिन भारत की सीमा में घुसकर फायर का उल्लंघन कर रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ा कदम उठाने की मांग की। सफर अंसारी ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक हरकतों और गतिविधियों की वजह से हिंदुस्तान के मुसलमानों को शर्मसार होना पड़ता है। धर्मवीर ने कहा पाकिस्तान की हरकतों को किसी भी सूरत में माफ करने लायक नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में सतीश केशरी, राजीव चंद्रवंशी, छोटू सिंह, दीपक कुमार, हिमांशु, आकाश रावत, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।