{"_id":"61a8c623e9592d1cda5577bf","slug":"effective-action-should-be-taken-to-stop-female-feticide-dm-sonbhadra-news-vns6256129140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए हो प्रभावी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए हो प्रभावी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन शक्ति फेज 3 के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में हुआ। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं के साथ ही महिला ग्राम प्रधान व अन्य महिला प्रतिभागी शामिल हुईं।
डीएम टीके शिबू से छात्राओं और महिलाओं ने सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान चतरा ब्लॉक के कर्मावा की ग्राम प्रधान राजकुमारी ने शिकायत की कि पूर्व प्रधान नियमों का उल्लंघन करते हुए वर्तमान प्रधान की अनुमति के बिना टेंडर निर्गत कर दे रहे हैं जो नियम विरुद्ध है। इस प्रकरण को डीएम ने संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारी को जांच का निर्देश दिया। एक महिला ने करमा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय के स्कूल में बाउंड्री न होने की शिकायत की। हिन्दुआरी मुख्य मार्ग के अतिक्रमण का भी मुद्दा उठाया। डीएम ने संवाद के दौरान उपस्थित महिलाओं की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और महिलाओं की सुरक्षा के मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संचालन जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने किया। इस मौके पर महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, प्रोबेशन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।