{"_id":"57acb7e94f1c1b8e34ee573b","slug":"education-motivators-coordinators-of-the-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रेरकों, समन्वयकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रेरकों, समन्वयकों का प्रदर्शन
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शिक्षा प्रेरक संघ के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को शिक्षा प्रेरकों और ब्लॉक समन्वयकों ने कलेक्ट्रेट पर मानदेय भुगतान की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम कार्यालय में देकर समस्या समाधान की मांग उठाई। शीघ्र समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विंध्याचल मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय विभाग से संचालित साक्षर भारत मिशन योजनांतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत शिक्षा प्रेरकों व ब्लॉक समन्वयकों को क्रमश: 13 और 18 माह का मानदेय नहीं दिया गया।
महज दो हजार रुपये अल्प मानदेय पर उनसे कार्य कराया जाता है, फिर भी कई माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए कई बार डीएम कार्यालय में पत्र दिया गया है, लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने शीघ्र समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर रेनू, रेखा, सिद्धेश्वर शुक्ला, ऋषि कुमार मिश्र, मनोज कुमार, इसराफिल शाह, कौशिल्या सिंह, लवकुश सिंह, चंद्रिका सिंह, रामकिशुन, सुनील कुमार, ज्योति वर्मन, रामदुलारे पाल, वंदना देवी, प्रितेश दुबे आदि शामिल रही।