फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Education is desecrated

बदहाल है शिक्षा

Tue, 29 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 29 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Education is desecrated
जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर इंतजाम हाकिमों के नजर-ए-इनायत पर निर्भर हैं।  माडर्न स्कूलों की तर्ज पर, परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर संवारने की बयानबाजी अभी तक यहां छलावा साबित हुई है।
विज्ञापन



हालात यह है कि विद्यालयों में बैठने के लिए डेस्क तक नहीं है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं का समूह अलग-अलग टोलियों में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करता है। कुछ जगहों पर फटी टाट पट्टी पर नौनिहाल ककहरा सीखते हैं। रसोईघर में बदइंतजामी व्यवस्था की पोल खोलने को पर्याप्त है।
विज्ञापन



चूल्हें पर मिड डे मील पकाया जाता है। अधिकतर स्कूलों में  महिलाएं अध्यापक बतकही में मशगूल रहती हैं। कुछ शिक्षक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन तक नहीं कर रहे हैं।  नेता टाइप के अध्यापक कभी कभार स्कूलों में रूख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में परिषदीय स्कूलों में व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।  जिले में 1810 प्राथमिक, 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। प्रा. विद्यालयों में 3100 शिक्षक, 1250 शिक्षामित्र  191305 बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे हैं। उच्च  प्राथमिक विद्यालयों में 1130 शिक्षक, 605 अनुदेशक 62143 को ककहरा पढ़ा रहे हैं। हाल यह है कि  2464 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आज भी बच्चे टाट पर बैठकर पढ़ते हैं। इनमें से 50 स्कूलों मेें दस वर्ष पूर्व डेस्क उपलब्ध कराए गए थे।


175 विद्यालयों में आज भी बिजली नहीं है। कक्षा एक और दो को छोड़ दें तो  अन्य कक्षाओं के बच्चों को किताब तक नहीं मिलीं। कक्षा एक के बच्चों को  हिंदी, कक्षा दो के बच्चों के हिंदी, गणित, कक्षा तीन के बच्चों को  संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, कक्षा चार के बच्चों को संस्कृत, हिंदी और कक्षा  पांच के बच्चों को विज्ञान और हिंदी की किताबें दी गई हैं।



जबकि कक्षा तीन  के बच्चों को हिंदी, गणित, अंग्रेजी, हमारा परिवेश, संस्कृत, कक्षा चार एवं  पांच के बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, हमारा परिवेश और  विज्ञान की किताबें वितरित करना बाकी है। सजौर की सहायक अध्यापिका अंशू कहती हैं जिन विषयों की किताबें मिली है उसे वितरित कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed