{"_id":"6a57ec5ff50ee7f0820a0e57","slug":"education-for-all-is-essential-place-emphasis-on-100-enrollment-and-quality-teaching-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-149791-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सभी के लिए शिक्षा जरूरी, शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर दें जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सभी के लिए शिक्षा जरूरी, शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर दें जोर
उरमौरा डायट परिसर में स्कूल चलों अभियान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक भूप
- फोटो : samvad
Link Copied
जिले में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डायट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, राज्य मंत्री संजीव गोंड के प्रतिनिधि संजीव कुमार त्रिपाठी तथा सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
डायट परिसर से निकली रैली उरमौरा होते हुए पुनः डायट परिसर पहुंची। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन कराने तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने की अपील की गई। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सरकार शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, बैग सहित अन्य सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिन छात्रों के अभिभावकों के खातों में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है, उन्हें भी शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शिक्षकों और अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि एक भी बच्चा नामांकन से वंचित रह जाता है तो स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सहायकों के सहयोग से घर-घर संपर्क कर प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने भी अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी प्रधानाध्यापकों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम कई विद्यालयों में देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता ऋचा ओझा ने किया, जबकि अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।