फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Each city will be lighted

रोशन रहेगा हर शहर

Sun, 30 Oct 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 30 Oct 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
Each city will be lighted
लाल बल्‍ब
दीपावली पर बिजली आपूर्ति मंें किसी प्रकार की रुकावट न आए इसलिए उत्पादन सेक्टर में भरपूर बिजली पैदा करने की कवायद रही। जिसका फल मिला। राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी परियोजना अनपरा में रविवार को इकाइयों से पूर्ण क्षमता से बिजली पैदा की गई।
विज्ञापन



इसके चलते परियोजना का उत्पादन 23 सौ मेगावाट के करीब पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। सोमवार को भी बेहतर उत्पादन बना रहे, इसको लेकर अधिकारियों की तरफ से निगरानी बनी हुई थी।
विज्ञापन



अगस्त और सितंबर में कोयला संकट से जूझती रही अनपरा परियोजना के लिए दीवाली का दिन कई मायने में सुखद रहा। जहां इस दिन कोयले का स्टाक संतोषजनक स्थिति में पहुंच गया। वहीं 210 मेगावाट की पहली, दूसरी और 500 मेगावाट की चौथी, पांचवीं, छठीं और सातवीं इकाई से पूर्ण क्षमता के करीब उत्पादन ले जाया गया। सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि प्रदेश को जितनी बिजली की जरूरत है, उसके हिसाब से परियोजना से पर्याप्त बिजली पैदा की जा रही है। जरूरत समझ में आई तो उत्पादन को 100 मेगावाट तक और बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि परियोजना की 210 मेगावाट वाली तीसरी इकाई अनुरक्षण पर है। इस कारण अभी परियोजना की क्षमता के मुकाबले पूर्ण उत्पादन नहीं हो सका है। तीसरी इकाई के भी उत्पादन पर आने के बाद इस परियोजना से प्रदेश को 25 से 26 सौ मेगावाट बिजली लगातार मिलने लगेगी। बता दें कि अनपरा की बिजली प्रदेश में सभी बिजलीघरों से सस्ती है।



इस कारण निगम प्रबंधन का इस परियोजना पर बेहतर उत्पादन का दबाव हमेशा बना रहता है। समाचार दिए जाने तक अनपरा परियोजना में 2301, ओबरा में 337, पनकी में 150, पारीक्षा में 715, हरदुआगंज में 267 मेगावाट बिजली पैदा  की जा रही थी। वहीं पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए पारीक्षा और हरदुआगंज की बिजली महंगी पाते हुए, यहां शाम तक 421 मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed