फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duty of officers and employees of 220 departments

220 विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

Tue, 22 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Duty of officers and employees of 220 departments
सोनभद्र। जिले में पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट, परिसीमन और आरक्षण सूची तैयार करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही चुनाव कराने के लिए कर्मचारियों की लिस्ट भी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए इलेक्शन स्टाफ डिप्लायमेंट (ईएसडी) सॉफ्टवेयर से स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती, कृषि, विद्युत, पीडब्लूडी समेत 220 विभागों को जोड़ दिया गया। सभी विभागाध्यक्ष अपने अधिकारियों एवं कर्मियों के बारे में ऑनलाइन सूचना अपलोड कराएंगे।
विज्ञापन

इस बार पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग ने मतदान एवं मतगणना में अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए इलेक्शन स्टाफ डिप्लायमेंट (ईएसडी) सॉफ्टवेयर विकसित किया है। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों ईएसडी की मदद से मतदान एवं मतगणना में अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। बता दें कि जिले में वर्ष 2015 में आठ ब्लॉकों के 637 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। लेकिन वर्ष 2021 में दस विकास खंडों में चुनाव संपन्न होगा। पिछले चुनाव में नगवां ब्लाक में 52, घोरावल ब्लॉक में 144, राबट्र्सगंज में 140, चोपन में 61, चतरा में 60, दुद्धी में 60, बभनी में 40 व म्योरपुर में 80 ग्राम पंचायतें शामिल थी। लेकिन अब दो नए ब्लाकों के गठन से ब्लॉकों की संख्या बढ़ कर दस हो गई है। नवसृजित करमा ब्लॉक में 63 ग्राम पंचायतें और कोन विकास खंड में 31 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से विकसित किए गए इलेक्शन स्टाफ डिप्लायमेंट (ईएसडी) सॉफ्टवेयर से 220 विभागों को जोड़ दिया गया है। सभी विभागाध्यक्ष अपने यहां तैनात अधिकारियो एवं कर्मियों के बारे में ऑनलाइन सूचना अपलोड कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगरूप पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed