फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   During treatment, the pregnant woman's health deteriorated and she died

Sonebhadra News: उपचार के दौरान प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, मौत

Sat, 27 Jul 2024 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
During treatment, the pregnant woman's health deteriorated and she died
सोनभद्र। चार दिन पूर्व निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला थमा भी नहीं था कि अब चोपन सीएचसी में प्रसूता की तबीयत बिगड़ने से मौत की घटना हुई है। आरोप है कि उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाने पर उसकी तबीयत बिगड़ी थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के कोटा निवासी हीरामणी की 26 वर्षीय पत्नी राजकुमारी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शुक्रवार को उसे लेकर सीएचसी चोपन पहुंचे। वहां रात में उसने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक तब उसकी तबीयत ठीक थी। रात में उसे एक बार उल्टी हुई। शनिवार की सुबह स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दो इंजेक्शन लगाए। इसके कुछ देर बाद ही प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सीएचसी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed