फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   During the exorcism, the exorcist cut Samadhi's neck with an axe.

Sonebhadra News: झाड़-फूंक के दौरान ओझा ने फरसे से समधी की गर्दन काटी

Tue, 06 Feb 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
During the exorcism, the exorcist cut Samadhi's neck with an axe.
झाड़-फूंक के दौरान ओझा ने फरसे से समधी की गर्दन काटी
विज्ञापन

- सीमा से सटे मप्र के चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा बरवा टोला गांव की घटना
- जुगैल थाना क्षेत्र के गर्दी गांव का निवासी है आरोपी, हुआ गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झाड़-फूंक के दौरान ओझा ने धारदार हथियार (फरसा) से अपने समधी की गर्दन काट दी। पुलिस ने आरोपी ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। वह सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने भतीजी को परेशान करने के कारण हत्या की बात स्वीकार की है।

चितरंगी पुलिस के मुताबिक सूदा गांव निवासी रामचंद्र पनिका ने रविवार को जुगैल के गर्दी गांव से अपने रिश्तेदार (समधी के भाई) गुल्लू उर्फ सोखा उर्फ हरिनारायण पनिका को झाडफ़ूंक करने के लिए अपने गांव बुलाया था। झाडफ़ूंक करने के दौरान गुल्लू ने धारदार हथियार से रामचंद्र के गर्दन पर प्रहार कर दिया। जोरदार प्रहार से रामचंद्र का धड़ से सिर अलग हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। केस दर्ज छानबीन में जुटी पुलिस ने सोमवार की शाम जुगैल थाना क्षेत्र निवासी आरोपी गुल्लू पनिका को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी आशीष जैन के मुताबिक पूछताछ में गुल्लू ने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसकी भतीजी की शादी रामचंद्र पनिका के घर में हुई है। रामचंद्र भतीजी को परेशान करता था। उसके जमीन का हिस्सा नहीं दे रहा है। इसे लेकर ही उसने हत्या की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed