फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Durga Puja pandal will look like Kedarnath temple

Sonebhadra News: केदारनाथ मंदिर की तरह दिखेगा दुर्गा पूजा पंडाल

Sun, 22 Sep 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja pandal will look like Kedarnath temple
शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा के लिए नगर क्षेत्र में जगह-जगह पंडाल सजने लगे हैं। पूजा पंडालों को भव्य रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। बढ़ौली चौक पर केदारनाथ मंदिर की आकृति में पंडाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूजा पंडाल में कहीं केदारनाथ मंदिर की झांकी बनाई जा रही है तो कहीं श्रीराम मंदिर व अन्य आकर्षक रूपों में सजाया जा रहा है। इसके साथ ही रामलीला मंचन को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई है। जिले भर में 275 से अधिक स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए जाएंगें।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर के मेन मार्केट में आदिशक्ति दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दुर्गा मंदिर को ही आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। आयोजक विजय जैन ने बताया कि तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहा है। यहां पहले दिन से ही दर्शन पूजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस रोड पर मां कालरात्रि पूजा समिति की तरफ से भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। बाहर से आए कारीगर पंडाल को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं। ऑटो मोबाइल्स संघ की तरफ से बढ़ौली चौक पर पंडाल की सजावट शुरू कर दी गई है।
यहां केदारनाथ मंदिर की आकृति बनाई जा रही है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 74 स्थानों पर पूजा पंडाल व चार जगह रामलीला मंचन का आयोजन होता है।
चोपन क्षेत्र में 19 जगह दुर्गा पूजा और चार जगह रामलीला मंचन, ओरा में 13 स्थानों पर दुर्गा पूजा व दो जगह रामलीला का मंचन होगा। वहीं कोन क्षेत्र में 14 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जाएगा।

इस तरह से जिले भर में 275 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाएंगें। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आयोजन समितियों से इसकी सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थानों से इसकी सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed