फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duldul procession took place amidst mourning sounds

Sonebhadra News: मातमी सदाओं के बीच निकला दुलदुल का जुलूस

Fri, 04 Jul 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Duldul procession took place amidst mourning sounds
सोनभद्र। मुहर्रम की आठवीं पर शुक्रवार की शाम अलम और दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग कर्बला के मंजर को याद कर मातम करते रहे। या अली-या हुसैन की सदाओं के बीच सीनाजनी मातम करते हुए खुद को लहूलुहान कर लिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

कर्बला के 72 शहीदों की याद में मुहर्रम की आठवीं तारीख पर दुलदुल का जुलूस मेन मार्केट स्थित रिजवी कटरा से शुरू हुआ। दुलदुल के रूप में घोड़े को खास अंदाज़ में सजाया गया था। युवाओं ने जहां मातम व सीनाजनी करके इमाम हुसैन को याद किया वही बच्चों ने भी मातम किया। अंजुमनों ने नौहा पढ़कर कर्बला के भयावह मंजर का जिक्र किया। जुलूस के मार्ग पर पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर ताजियादार एसोसिएशन के सदर रोशन खान, सेक्रेटरी एमए सिद्दीकी, अशरफ अली, हिदायतुल्ला खान, मुश्ताक खान, साजिद खान, सगीर वारसी, अब्बास, जाफर हुसैन, कैफ वारसी, रिजवान वारसी, बब्लू आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed