फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dug pit to stop illegal mining and transportation

अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए खोदवाया गड्ढा

Thu, 30 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dug pit to stop illegal mining and transportation
महुली। विंढमगंज वन रेंज के हीराचक गांव में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के क्रम में वन विभाग ने कनहर नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर गढ्ढा खुदवा दिया है। गांव के पंचायत भवन जाने वाली सड़क पर नदी की ओर उतरने वाले मार्ग पर बुधवार को रात्रि में वन दरोगा दिलीप सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच रास्ते को जेसीबी सै कटवा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीण सुकून महसूस कर रहे हैं वहीं ट्रैक्टर मालिक अगल बगल से रास्ता तलाश करने की जुगत में लग गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से उनकी नींद हराम हो गई थी। दर्जनभर ट्रैक्टर यहां शाम ढलते ही नदी में पहुँच जाते थे और सुबह पौ फटते तक बालू खनन एवं परिवहन बेरोकटोक चलता रहता था। ग्रामीणो को अब जाकर थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि दुद्धी तहसील क्षेत्र में स्थित विभिन्न नदियों से बालू का अवैध खनन व परिवहन जोरों पर हो रहा है। दिन हो या रात बालू के अवैध खनन से जुड़े लोग हौसला बुलंद होकर अपना काम कर रहे हैं। उन्हें राजस्व, पुलिस और वन विभाग का भी खौफ नहीं है। हालांकि पूर्व में कई बार वन विभाग की टीम अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर चुकी है इसके बावजूद अवैध खननकर्ता खनन से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed