फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to rain maximum temperature dropped by 1.5 degrees, minimum temperature increased

Sonebhadra News: बारिश से अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री गिरावट, न्यूनतम बढ़ा

Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Due to rain maximum temperature dropped by 1.5 degrees, minimum temperature increased
मौसम की तल्खी के बीच तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। मंगलवार की दोपहर में लोढ़ी से लेकर चुर्क क्षेत्र के आस-पास के एरिया में और दक्षिणांचल में एक पौने घंटे झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं रॉबर्ट्सगंज नगर समेत अन्य इलाकों में सिर्फ आसमान में बादल छाए रहे। चुर्क क्षेत्र के आस-पास बारिश होने का असर अधिकतम तापमान में आई गिरावट के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार मंगलवार को अधिकतम पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले सोमवार को अधिकतम पारा 37.2 और न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरा है। इससे पहले रविवार को अधिकतम पारा 33.8 और न्यूनतम पारा 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
मंगलवार की सुबह नौ बजे के बाद से ही आसमान में बादल उमड़ रहे थे। कभी धूप तो कभी छांव रहा। सुबह करीब 11 बजे के बाद चुर्क के आस-पास के ग्रामीण इलाका और कलेक्ट्रेट, लोढ़ी होते हुए बारिश हुई।

लोढ़ी में बारिश हुई वहीं पांच किमी की दूरी पर रॉबर्ट्सगंज में बूंदाबांदी भी नहीं हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान बढ़ा होने के कारण उमस भी काफी अधिक है। पसीने से लोग तर बतर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed