फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to lack of liquor in party

Sonebhadra News: पार्टी में शराब कम पड़ने पर सिपाही को तमंचा दिखाकर धमकाया, बाइक तोड़ी, दो गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of liquor in party
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात दो युवकों ने ड्यूटी से आवास पर लौट रहे सिपाही को तमंचा दिखाकर लूट लिया। उससे मारपीट की। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों एक निजी बैंक में संविदा पर काम करते हैं। पूछताछ में उन्होंने पार्टी में शराब कम पड़ने पर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली में तैनात सिपाही कृष्णा यादव बृहस्पतिवार की रात अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिस लाइन स्थित आवास पर जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक रात करीब 12 बजे चुर्क मोड़ के पास स्थित एक वाहन एजेंसी के बाद दो युवकों ने उसे रोक लिया। तमंचा की नोक पर धमकी देते हुए 5000 रुपये मांगे। पैसा न देने पर उसके साथ मारपीट की। उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिए। जेब में मौजूद पैसे लेकर टोल प्लाजा की ओर भाग निकले। सिपाही ने तत्काल मोबाइल से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम घसिया बस्ती के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि पूछताछ दोनों की पहचान दुद्धी के महुली गांव निवासी प्रफुल्ल तिवारी और चोपन के करगरा निवासी तरूण शुक्ला के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वह एक निजी बैंक में संविदा पर कर्मी हैं। यहां न्यू कॉलोनी में रहते हैं। पार्टी में शराब कम पड़ जाने के कारण पैसे के लिए तमंचे के बल पर घटना को अंजाम दिया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा-कारतूस और बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed