फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to increased load, 10 to 12 transformers are blowing up every day

Sonebhadra News: लोड बढ़ने से रोज फुंक रहे 10 से 12 ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 12 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Due to increased load, 10 to 12 transformers are blowing up every day
तापमान में बढ़ोतरी की वजह से जिले में विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है। लोड बढ़ने से रोज 10 से 12 ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। जिससे कई इलाकाें में लोगों को बिजली की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक तीखी धूप खिली रहती है। अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार है। ऐसे में पंखे, कूलर व एसी चलने की वजह से बिजली की मांग बेतहाशा रूप से बढ़ी हुई है। ऐसे में ट्रांसफार्मर और केबल जवाब दे रहीं हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जहां जनता बेहाल है। लोड बढ़ने के चलते प्रतिदिन औसतन 10 से 12 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, जिसके चलते घंटों अघोषित कटौती हो रही है, जबकि मई माह में यह आंकड़ा तीन से पांच तक प्रतिदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के अलग-अलग इलाकों से 76 ट्रांसफॉर्मर की डिमांड मिली थी, जबकि कई इलाकों की रिपोर्टिंग नहीं हुई थी। वर्कशाॅप के कर्मचारियों को भी देर शाम तक ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत का काम करना पड़ रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों में ट्यूबवेल, काॅलोनियों और गांवों में लगे ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं। जिससेे घंटों बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed