फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   due to fault the consumption of electric reduce

फाल्ट के चलते घटी बिजली खपत

Thu, 23 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 23 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
due to fault the consumption of electric reduce
बिजली - फोटो : amar ujala
 एक तरफ जहां बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी। वहीं दूसरी तरह पारेषण-वितरण लाइनों में आई खराबी के चलते अचानक से बिजली खपत काफी कम हो गई। इसको देखते हुए शक्ति भवन स्थित सिस्टम कंट्रोल की ओर से सूबे की बिजली परियोजनाओं में बुधवार को 13 सौ मेगावाट तक बिजली उत्पादन को घटवा दिया गया। 
विज्ञापन


राज्य की सबसे बड़ी परियोजना अनपरा में तीन सौ मेगावाट से अधिक की थर्मल बैकिंग बनी रही। राज्य सेक्टर के पनकी परियोजना की 210-210 मेगावाट क्षमता वाली दोनों इकाइयां बंद करा दी गईं। इससे यहां का उत्पादन शून्य बना रहा। इसी तरह हरदुआगंज और पारीक्षा परियोजना में हो रही थर्मल बैकिंग को मिलाकर राज्य सेक्टर में कुल 835 मेगावाट की थर्मल बैकिंग सुबह से शाम तक बनी रही। अनपरा सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि शक्ति भवन से मिले निर्देश पर उत्पादन घटाया गया।
विज्ञापन


उधर, निजी क्षेत्र की बारह सौ मेगावाट वाली लैंको परियोजना में भी सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 465 मेगावाट उत्पादन घटाए रखा गया। परियोजना के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि शक्ति भवन से जैसा निर्देश मिल रहा है। उसी अनुरूप थर्मल बैकिंग कराई जा रही है। बताते चलें कि जून माह की शुरुआत के साथ से ही शुरू हुआ थर्मल बैकिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीच में एक-दो दिन को छोड़ दें तो यह क्रम लगातार बना हुआ है। बता दें कि सूबे में एक तरफ पर्याप्त बिजली उत्पादन न होने का रोना रोया जाता है, वहीं दूसरी तरफ पर्याप्त बिजली होने के बाद भी पारेषण-वितरण लाइनों की खामी उत्पादन घटाने को विवश किए हुए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed