{"_id":"68d04417ab815a510f08f1a5","slug":"due-to-change-in-weather-patients-suffering-from-cold-cough-fever-and-stomach-problems-have-increased-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-134737-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मौसम बदलने से सर्दी-खांसी, बुखार और पेट के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मौसम बदलने से सर्दी-खांसी, बुखार और पेट के मरीज बढ़े
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकित
सोनभद्र/खलियारी/केकराही। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 207 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल फीवर और पेट के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। डॉक्टरों ने कहा कि माैसम बदलने से मरीज बढ़े हैं।
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 39 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। इसमें सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द से संबंधित अधिक मरीज आए थे। इस मौके पर मनोज राठौर, चरनजीत सिंह, कृष्णकांत चौबे आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
नगवां ब्लाॅक के खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित सीएम आरोग्य मेला में 141 मरीजों ने उपचार किया। स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अमित सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, सुगर से संबंधित आए थे, जिनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
शिविर में 25 महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी का जांच कर उन्हें आयरन की गोली दी गई। चार महिलाओं का डिलेवरी भी हुआ है। एलटी पवन कुमार अनुपस्थिति के कारण सोनाली मरीजों का जांच किए। उन्होंने बताया कि 45 मरीजों का जॉच किया गया। इस मौकेपर सीएचओ सुनीता यादव, फार्मासिस्ट अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे।
वहीं, केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। डॉ. राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में सर्दी, जुकाम, बुखार वायरल सहित अन्य प्रकार के मरीज आए थे। जिनका उपचार जांच शीत करते हुए किया गया। रोगों से बचाव की जानकारी दी गई।