{"_id":"acab1f57cb14478214a04e4ec6a5c154","slug":"duddhi-the-voice-of-the-district-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने की आवाज बुलंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने की आवाज बुलंद की
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिवासी बाहुल्य तहसील दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग एकबार पुन: उठने लगी है। दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को म्योरपुर खेल मैदान में 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दुद्धी को जिला बनाने की आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने जिला बनाए जाने के सारे तत्व मौजूद होने के साथ ही वर्तमान समय में सपा की सरकार सत्तासीन होने का तर्क देते हुए आंदोलन को गति प्रदान करने की अपील की। आंदोलन के समर्थन में गुरुवार की शाम को क्षेत्रीय लोगों ने बाइक मशाल जुलूस निकाला।
चार मार्च वर्ष 1989 में मिर्जापुर से अलग अस्थायी सोनभद्र जिले की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने राबर्ट्सगंज में की थी। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 14 जुलाई वर्ष 1994 को पिपरी को जिला मुख्यालय घोषित किया था। भूख हड़ताल का शुभारंभ शुक्रवार को प्रात: पांच बजे आदिवासी नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद सुभाष खरवार ने की। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में ग्राम प्रधान पुष्पा रानी, सोनाबच्चा अग्रहरि, जेपी सिंह कुशवाहा, ओम प्रकाश दूबे, सेराजुद्दीन, विजय प्रकाश सिंह, देव कुमार विश्वकर्मा, उदयलाल मौर्य, रामदेव गौंड़, जग्गू पटेल, गोविंद राम आदि रहे।