{"_id":"c6281074b3c0f020121ad113e10b8e98","slug":"duddhi-the-district-to-make-hunger-strike-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने के लिए भूख हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने के लिए भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपरी में ही 14 जुलाई 1994 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने जिला मुख्यालय की नींव रखी थी लेकिन राजनीतिक कारणों से उस समय पिपरी को जिला मुख्यालय नहीं बनाया जा सका। लेकिन अब सोनभद्र के दक्षिणांचल के विकास के लिए दुद्धी को जिला बनाना आवश्यक हो गया है। मोर्चा के संरक्षक रामलोचन तिवारी ने कहा कि प्रदेश में यहां की जनसंख्या से कम कई जिले बनाए गए हैं। अन्य राज्यों में भी काफी कम जनसंख्या के आधार पर जिले बनाए गए हैं, फिर दुद्धी को जिला क्यों नहीं बनाया जा सकता। अन्ना समर्थक टीम के दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि दक्षिणांचल के आदिवासी, गरीब और पिछड़े वर्ग के हित के लिए दुद्धी को जिला बनाना निहायत जरूरी है। कुल नौ लोग भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोग मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि ने किया। इस मौके पर सत्यनारायण यादव, मारी, किरन सिंह, रामकृष्ण भारती, जवाहर लाल, अरविंद यादव आदि रहे।