फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi MLA stood in sonbhadra court docket for two hours in case of minor Girl

Sonbhadra: दो घंटे कोर्ट के कठघरे में खड़े रहे दुद्धी विधायक, किशोरी से दुष्कर्म के मामले में हुई पेशी

Mon, 23 Jan 2023 05:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Jan 2023 05:09 PM IST
सार

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड सोमवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश हुए। पिछले तीन तारीखों से अनुपस्थित चल रहे दुद्धी विधायक के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्र ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

विज्ञापन
Duddhi MLA stood in sonbhadra court docket for two hours in case of minor Girl
अदालत परिसर में दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड सोमवार की दोपहर बाद कोर्ट में पेश हुए। पिछले तीन तारीखों से अनुपस्थित चल रहे दुद्धी विधायक के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्र ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। विधायक ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


कड़ी नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने विधायक को दो घंटे तक कठघरे में ही खड़ा रखा। बाद में वारंट निरस्त करते हुए मामले में उनका बयान दर्ज करते हुए साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का मौका दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन

आठ साल पुराना है मामला

अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड पर अपनी नाबालिग बहन के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना चार नवंबर 2017 की है। तब रामदुलार गोंड की पत्नी गांव की प्रधान थीं। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी का बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट ने विधायक को हाजिर होने के लिए 10, 17 और 19 जनवरी की तारीख दी। मगर हर बार विधायक अनुपस्थित रहे। इससे नाराज कोर्ट ने 19 जनवरी को आदेश दिया था कि विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। इस बीच सोमवार को विधायक खुद ही कोर्ट में पेश हुए।

विधायक ने प्रार्थना पत्र देकर खेद प्रकट किया

उन्होंने पिछली तारीखों पर अनुपस्थित रहने के पीछे बीमारी व अन्य कारण बताते हुए प्रार्थना पत्र देते हुए खेद प्रकट किया। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए उन्हें कठघरे में ही खड़ा रहा। सुनवाई के दौरान वारंट निरस्त करते हुए उनका बयान दर्ज कराया गया। अपने बचाव में साक्ष्य रखने के लिए दो दिन की मोहलत देते हुए 25 को फिर सुनवाई की तारीख तय की। पेशी के दौरान न्यायालय के बाहर भारी फोर्स व विधायक के समर्थक तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed