{"_id":"573f56274f1c1b6f64ac7385","slug":"duddhi-mahapanchayat-to-the-district-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी को जिला बनाने के लिए महापंचायत आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी को जिला बनाने के लिए महापंचायत आज से
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर 21 मई से लखनऊ में होने वाली महापंचायत की तैयारी पूर्ण हो गई है। शुक्रवार को इसको लेकर कई जगहों पर संपर्क अभियान चलाया गया और गोष्ठी कर आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने बताया कि काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता से कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है, जिसको लेकर पूरे क्षेत्र के हित में लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया गया है। शनिवार को शाम करीब चार बजे हनुमान मंदिर पर सभी क्षेत्रवासी एकत्रित होंगे और वहीं से चलकर कस्बा भ्रमण करते हुए त्रिवेणी एक्सप्रेस से करीब पांच सौ की संख्या में लखनऊ के लिए कूच करेंगे। इसके बाद 22 मई को प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस होगी। 23 और 24 मई को लक्ष्मण पार्क में संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन व महापंचायत करेंगे। कोन प्रतिनिधि के अनुसार जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने कोन के कुड़वा, कचनरवा, चेरवाडीह, किशुनपुरवा, रोरवा, रामगढ़, खेतकटवा, मिश्री आदि जगहों पर युवा अधिवक्ता बिपिन बिहारी के नेतृत्व में जनसंपर्क किया।
उन्हें मांगों से अवगत कराया और आंदोलन में बढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअजोर भारती, प्रभु सिंह कुशवाहा, मनोज मिश्रा, मंहगू राम, संजय, सुशील चौबे, विनोद मिश्रा, संतोष मिश्रा मौजूद रहे।