फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drug dealer beaten to death in money transaction

सोनभद्र में दवा विक्रेता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Sat, 20 Mar 2021 09:07 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Sat, 20 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Drug dealer beaten to death in money transaction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर दवा विक्रेता अभय कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला रकम के लेनदेन का बताया जा रहा है। घटना के बाद एएसपी और सीओ ने रात में ही घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नागनार हरैया गांव निवासी अभय कुमार (38) की मीतापुर में दवा की दुकान है। वह दुकान में लोगों का इलाज भी करते थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव में ही किसी मरीज से मिलकर दुकान पर जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, यहां उपचार शुरू होने से उसने पहले दम तोड़ दिया। एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी और चोपन एसएचओ नवीन तिवारी ने रात में ही घटनास्थल पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि अब तक की जांच में रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीतापुर में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट कर दवा विक्रेता की हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

- विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed