फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drone cameras will keep an eye on mischievous elements

ड्रोन कैमरे से शरारती तत्वों पर रखी जायेगी नजर

Sat, 07 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drone cameras will keep an eye on mischievous elements
सोनभद्र। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर पुलिस विभाग काफी सतर्क नजर आ रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव अधिकारियों संग भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिए हैं। धनतेरस, दीपावली समेत अन्य पर्वों पर ड्रोन कैमरे से शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीओ राजकुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राबर्ट्सगंज के स्वर्णजयंती चौक से मेन चौक तथा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किए थे। इस दौरान डीएम ने सदर एसडीएम को सड़कों की पटरियों को खाली कराने का निर्देश दिए थे। ताकि लोगों को जाम से जूझना न पड़े। एसपी ने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्योहारों पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था सरकार की मंशा के अनुरूप कायम रहे। इसके लिए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में शरारती तत्वों पर ड्रोन कैमरे से गहनता के साथ निगरानी रखें। सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन भ्रमण करेंगे। साथ ही छोटी से छोटी घटनाओं को तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही करेंगे। कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन...
त्योहारों के मद्देनजर सभी सीओ और थाना प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर ड्रोन कैमरे से अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए मातहतों को निर्देशित कर दिया गया है। - आशीष श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed