फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drizzle at some places and light rain at other places

Sonebhadra News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हुई हल्की बारिश

Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at some places and light rain at other places
सोनभद्र। चक्रवाती तूफान दाना की वजह से सोनांचल के मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया है। सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम परिवर्तन से रात में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 दिनों से मौसम में परिवर्तन जारी है। दिन में धूप और रात में ठंड का एहसास होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को रात में कूलर, पंखा बंद करना पड़ रहा है। बीते दो दिन से चक्रवाती तूफान दाना का असर दिख रहा है। सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर और शाम को अलग-अलग स्थानों पर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम परिवर्तन का असर तापमान पर भी पड़ा है। सोमवार को जिले का न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से 29 अक्तूबर तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ.हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि मंगलवार तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में किसान गेहूं, तिलहन एवं दलहनी फसलों की बोआई दो दिन बाद करें। धान एवं अन्य खरीफ फसलों की कटाई अभी दो दिन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed