फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver's killer arrested

घेराबंदी कर चालक के हत्यारोपी को दबोचा

Mon, 10 Feb 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Driver's killer arrested
सोनभद्र। राबट्र्सगंज के बढ़ौली चौक के समीप सोमवार को घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक के चालक पुष्पेंद्र के फरार चल रहे हत्यारोपी को धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिंच आदि को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया गया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस लाइंस चुर्क में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को चालक मध्य प्रदेश का रहने वाला पुष्पेन्द्र सिंह पटेल पुत्र रामरूप सिंह सतना से ट्रक में सीमेन्ट लादकर रेनुकूट पहुंचा था। ट्रक के खलासी सूरज उपाध्याय निवासी बैरिहा थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना ने पुष्पेन्द्र की हत्या कर रेणुकूट स्थित एक नाले में शव को छिपा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के संबंध में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर के जरिए पिपरी एसओ को अभय नारायण तिवारी को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सूरज किसी वकील से मिलने राबट्र्सगंज पहुंचने वाला है। मुखबिर की निशादेही पर बढ़ौली चौराहा के पास से दलबल के साथ एसओ ने आरोपी को पकड़ कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ह्वील रिंच आला कत्ल बरामद कर लिया। सूरज ने बताया कि मैं और पुष्पेन्द्र ट्रक में सीमेंट लादकर सतना से रॉबर्टसगंज आए थे। आर्डर मिलने पर रेनकूट सीमेंट उतारने मुर्धवा रेणुकूट स्थित एक एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंचा। चालक ने कहा कि रात में ही गाड़ी साफ कर टायर में लगी गिट्टियों को निकाल दो। इसी बात को लेकर उन दोनों में विवाद हो गया। उसने ह्वील रिंच से सोते वक्त चालक माथे पर वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed