फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver dies due to uncontrolled bike fall

Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक के गिरने से चालक की मौत

Mon, 10 Apr 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Driver dies due to uncontrolled bike fall
बीजपुर। बीजपुर- रेणुकूट बस मार्ग पर रविवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोंटे लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दी। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जरहां ग्राम पंचायत के चेतवा निवासी रामलगन (30) पुत्र सूरज प्रसाद अपने दोस्त रुझन (25) पुत्र मुन्ना के साथ रविवार की रात रिहंद जलाशय की ओर से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रेणुकूट बीजपुर बस मार्ग पर चेतवा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। रामलगन का सिर सड़क किनारे पड़े पत्थर से जा टकराया। इससे उसके सिर में गंभीर चोंटे आई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को रिहंद चिकित्सालय ले गई। जहां डाक्टर ने बाइक चालक रामलगन को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीछे बैठे रुंझन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था अगर हैलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed