{"_id":"66832a6e3360d1f39606cf94","slug":"driver-dies-after-tractor-overturns-in-field-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114935-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, वाहन की टक्कर से वृद्ध की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, वाहन की टक्कर से वृद्ध की गई जान
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। म्योरपुर में खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक उसमें दब गया। वहीं पन्नूगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर से लौट रहे बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी रामकिशुन गाेंड का पुत्र संतोष कुमार (32) सोमवार की दोपहर खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान एक गड्ढे में उतारने की कोशिश में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर संतोष की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। दूसरी घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र की है। चरकोनवा गांव निवासी विफ्फन भारती (66) अपने नाती राजनाथ (25) के साथ नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बोझ गांव रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन
देर शाम वापस लौटते समय सोनवार गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां विफ्फन भारती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं नाती राजनाथ का उपचार चल रहा है।