{"_id":"60422679231b1047645ad0c8","slug":"driver-death-by-reversing-tractor-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, अनियंत्रित होकर खाईं में गिरने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, अनियंत्रित होकर खाईं में गिरने से हुआ हादसा
Fri, 05 Mar 2021 06:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के रोरवा के पास कोन-विंढमगंज मार्ग पर सरिया लादकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। इस हादसे में दबने से चालक की मौत हो गई और उसके उसका सगा भाई घायल हो गया। मृतक फेकन (28) व घायल देवीलाल (40) दोनों पुत्र स्व रामा भुईयां निवासी हडवरिया कचनरवा ट्रैक्टर पर सरिया लादकर कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में दोनों भाई उसके नीचे दब गए। आस-पास के लोगों ने किसी तरह से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फेकन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल देवीलाल का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन