फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drain built five months ago has cracked.

Sonebhadra News: पांच माह पहले बनी नाली दरकी

Wed, 02 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drain built five months ago has cracked.
गोपीगंज नगर में दरकी नाली। संवाद
नगर के वार्ड नंबर पांच अंजही मोहाल में पानी निकासी न होने पर पांच माह पहले बनी नाली को दोबारा दुरुस्त कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नाली को मानक के अनुरूप न बनाए जाने का आरोप लगाया। कहा कि बार-बार नाली बनाए जाने के कारण व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के वार्ड नंबर पांच अंजहीं मोहाल स्थित गल्ला मंडी में पांच महीने पहले 28 लाख की लागत से करीब 400 मीटर नाली का निर्माण कराया गया। अंजही मोहाल नगर का लो लैंड वार्ड है। ऐसे में जब जेई ने निरीक्षण किया तो नाली को दोबारा और गहरा किए जाने का निर्देश दिया। जिसके बाद नगर पालिका की ओर से संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से ही दोबारा नालियों को और गहरा किया जाने लगा। इस दौरान नाली जगह-जगह से दरकने लगी। जिसको लेकर व्यापारियों ने नाली की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री, गुणवत्ता, स्वीकृत लागत तथा कार्यदायी संस्था/ठेकेदार की जांच कराई जानी चाहिए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि नाली के दोबारा निर्माण में राजस्व की हानि नहीं हो रही है। लो लैंड के कारण नाली को गहरा किया जा रहा है। जिससे कुछ जगहों पर नालियां दरकी हैं। उसे संबंधित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के द्वारा ही ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed