Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dr. Arjun Das Kesari to receive Sangeet Akademi Award

Sonebhadra News: डाॅ. अर्जुन दास केसरी को मिलेगा संगीत अकादमी पुरस्कार

Mon, 16 Mar 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dr. Arjun Das Kesari to receive Sangeet Akademi Award
डॉ. अर्जुन दास केसरी।
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक डॉ. अर्जुन दास केसरी को वर्ष 2023 के उत्तर प्रदेश संगीत अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उनकी कृति आलोचना के लिए दिया जाएगा। सोमवार को पुरस्कार के एलान के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

करीब 87 वर्षीय अर्जुन दास केसरी रॉबर्ट्सगंज के संस्कृत पाठशाला मोहाल के निवासी हैं। इनकी 60 से अधिक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें लोरिकायन, विंध्य क्षेत्र का सांस्कृतिक वैभव, आदिवासी जीवन, विजयमल, गांधी दर्शन, लवनी संग्रह, खरवार जनजाति का उद्भव, करमा आदि प्रमुख हैं। वह आदर्श इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे हैं। वर्ष 1995 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से पं. रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार, नामित राहुल सांकृत्यान पुरस्कार, नामित हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं। देर शाम तक उन्हें पुरस्कार मिलने की जानकारी नहीं थी। वह अपने पुत्र के स्टेशनरी की दुकान पर मौजूद थे। बताया कि यह पुरस्कार उन्हें आगे भी साहित्य लेखन के लिए प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed