फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dr. Ambedkar was the hero of equality and social justice in India

Sonebhadra News: भारत में समानता और सामाजिक न्याय के नायक थे डॉ. आंबेडकर

Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar was the hero of equality and social justice in India
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा निकाली। झांकियां सजाकर बाबा साहब के व्यक्तित्व-कृतित्व और संघर्षों के बारे में जानकारी दी। उन्हें देश में समानता और सामाजिक न्याय का नायक बताते हुए नमन किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

संजीव सिंह गोंड ने कहा कि ने बाबा साहब ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दलितों, शोषितों व वंचितों के उत्थान हेतु आजीवन कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा साहब ने निशुल्क शिक्षा और सामाजिक समरसता का सपना देखा था, जिसे आज केंद्र व प्रदेश सरकार साकार करने में जुटी है। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि बाबा साहब की जयंती हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान के टैगलाइन के साथ मनाई जा रही है। इसके तहत 15 दिनों तक विविध कार्यक्रम होंगे।
सीडीओ जागृति अवस्थी ने संविधान की समता और न्याय की भावना को समाज में समरसता का आधार बताया। इस मौके पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एडीएम रोहित यादव, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
डीडीओ हेमंत कुमार सिंह ने आभार जताया। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ राज सोनकर, आरआई मो. नदीम आदि ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
वहीं, आजाद समाज पार्टी और भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ ने पुसौली से जुलूस निकाला। बाबा साहब की झांकी और हाथों में नीला झंडा थामे जुलूस में शामिल लोगाें ने डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों को बताया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जुलूस विजयगढ़ वाटिका पहुंचा, जहां सभा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी पॉवर कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता के. प्रसाद, केंद्रीय विवि इलाहाबाद के प्रोफेसर डॉ. धर्मनाथ उरांव और डॉ. रविंद्र कुमार रहे। इस मौके पर रवि, आरडी कौशल, किरन भारती, डॉ. क्रांति कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आरसी सरोज और संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया।
दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 21 राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज पर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम किया। सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि बाबा साहब का सपना एक न्यायपूर्ण व समावेशी भारत था।

वहीं वार्ड 18 के बूथ संख्या 28 पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर की अगुवाई में जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने बताया कि आंबेडकर ने महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए हिंदू कोड बिल लाया, जिसे अस्वीकार किए जाने पर उन्होंने कानून मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सत्यम सोनी, अखिलेश कश्यप, धर्मवीर त्यागी, राहुल, अमरनाथ, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed