फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DPRO held a class: Gram Pradhan and secretaries were told that Panchayats will become plastic free at no cost-

डीपाआरओ ने लगाई क्लास : ग्राम प्रधान और सचिवों को बताया नो कॉस्ट-लो कॉस्ट से पंचायतें बनेंगी प्लास्टिक मुक्त

Wed, 27 Nov 2024 07:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 07:46 PM IST
सार

विकास भवन सभागार में दूसरे दिन चार ब्लॉकों के पंचायत प्रतिनिधियों को डीपीआरओ ने प्रशिक्षण दिया और बताया कि किस तरह से खर्च के बगैर प्लास्टिक से मुक्त ग्राम पंचायत बन सकेंगी। बताते चलें कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक मुक्ती का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत गांव से जुड़े जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
DPRO held a class: Gram Pradhan and secretaries were told that Panchayats will become plastic free at no cost-
प्लास्टिक मुक्ति के बारे में जानकारी देती टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायतों से शुरू होने वाली प्रक्रिया नो कॉस्ट और लो कॉस्ट पर आधारित होगी। हर व्यक्ति अपने घर पर बोरा टांगकर उसमें पॉलीथिन एकत्रित करेगा। बाद में उसे ग्राम पंचायत और फिर ब्लॉक के जरिए प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाया जाएगा। ग्राम प्रधान और सचिवों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन डीपीआरओ नमिता शरण ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बुधवार को चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉकों के प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी प्रशिक्षण में शामिल हुए। डीपीआरओ ने कहा कि इस अभियान में किसी भी तरह की कोई धनराशि का व्यय नहीं होगा। रोजाना सुबह गांव के लोगों को बैठक कर उनको प्लास्टिक निस्तारण के बारे में जागरूक करेंगे। कर्मचारी एवं गांव के लोगों को साथ लेकर गांव से प्लास्टिक को इकट्ठा कर लेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हीं के घरों से बोरी मांग कर एक व्यवस्थित जगह पर बोरी टांगेंगे, जिससे उसमें प्लास्टिक कचरा रखने में सहूलियत हो। ई रिक्शा के माध्यम से प्रतिदिन बोरियों में से प्लास्टिक इकट्ठा करेंगे। इकट्ठा प्लास्टिक  ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी सेंटर का प्रयोग हम कूड़े को रखने के लिए करेंगे। ग्राम पंचायत से खरीदे गए ई-रिक्शा से प्लास्टिक का संकलन घर-घर से करेंगे।  इस प्रकार प्लास्टिक फ्री बनाने में हमें किसी अन्य मद की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह कार्यक्रम  जन भागीदारी का होगा। बैठक में एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, अजय सिंह, सतीश सिंह, डीसी किरन सिंह, अनूप पाल, अनिल केशरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed