{"_id":"62bb43c584d82775ea7744f6","slug":"doubling-of-chopan-chunar-rail-line-will-start-soon-sonbhadra-news-vns6612557100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा चोपन चुनार रेल लाइन का दोहरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा चोपन चुनार रेल लाइन का दोहरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे जोन की नौवीं द्वितीय बैठक में समिति के सलाहकारों ने चोपन-चुनार रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के जल्द शुरू होने की बात कही है। समिति के सदस्य एसके गौतम ने बताया कि भविष्य में तीसरी और चौथी रेल लाइन की जरूरत पड़ेगी तो उसका भी निर्माण कार्य कराया जाएगा।
रेल लाइन दोहरीकरण कार्य पूरा होने से सिंगरौली ऊर्जांचल के साथथ सिंगरौली एवं सोनभद्र की बहुत बड़ी आदिवासी आबादी को रेल सुविधा उपलब्ध की जा सकती है। वहीं एनसीएल की खदानों से कोयला ढुलाई के लिए एक वैकल्पिक रेल मार्ग भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि चोपन-चुनार एकल रेल खंड पर आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है। चोपन-चुनार एकल रेल लाइन को ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू डगमगपुर रेलवे स्टेशन (जिला मिर्जापुर) से लिंक करने का प्रस्ताव भी है। इसके बाद मालगाड़ियों के संचालन को एक अलग मालभाड़ा वाहक रेल रूट मिल जाएगा। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत सभी रेलवे स्टेशनों पर स्टाल लगाए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस योजना के तहत 13 रेलवे स्टेशनों पर स्टालों का आवंटन कर दिया गया है। रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, प्लेटफार्म की ऊंचाई व लंबाई बढ़ाने, यात्री शेड कार्य स्वीकृति मिल गई है। सिंगरौली से निजामुद्दीन तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का ग्वालियर एवं मथुरा स्टेशनों पर ठहराव के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड पुन: भेजे जाने की लिखित सूचना मीटिंग में दी गई। लूसा गेट संख्या 19 सी ओवरब्रिज निर्माण आदि प्रस्ताव भी उन्होंने रखे। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, सांसद विनोद सोनकर, उप महाप्रबंधक अंकुर चंद्रा सहित 44 सदस्य मौजूद रहे।