फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Door step delivery system closed, kotedars will lift grains from godowns

डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था बंद, कोटेदार ले जाएंगे राशन

Thu, 03 Jun 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Door step delivery system closed, kotedars will lift grains from godowns
जिले में वितरण प्रणाली व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था की शुरूआत करने का आदेश दिया लेकिन अभी तक 789 कोटे की दुकानों में से सिर्फ 80 दुकानों को ही डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से जोड़ा गया था। शेष को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच कोरोना के चलते डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी गई है। अब पहले की तरह सभी कोटेदारों को गोदामों से अनाज का उठान कर ले जाना होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया। उसी के तहत जिले में वर्ष 2020 में डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू भी की गई। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से जिले के 789 वितरण प्रणाली की दुकानों में से करीब 80 दुकानों को जोड़ा गया। सभी राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र की कोटे की दुकानें थी। शेष दुकानों को भी डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई गई थी। वहीं खाद्य विभाग के ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था की शुरुआत करने की योजना तैयार की गई। इसके तहत संबंधित ब्लाक के विपणन गोदाम से राशन से लदा ट्रक सीधे कोटेदार के यहां पहुंचे, इन वाहनों का रूट चार्ट बना लेकिन कोरोना की वजह से योजना पर पानी फिर गया। जिला विपणन अधिकारी देवेेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना के चलते फिलहाल जिले में डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह से बंद कर दी गई है। पूर्व की तरह सभी कोटेदार अपने संबंधित गोदामों से अनाज का उठान कर ले जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में वितरण प्रणाली व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था की शुरूआत की गई। 80 दुकानों को ही डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से जोड़ा गया था, शेष को जोडने की प्रक्रिया चल रही थी तभी कोरोना के चलते डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी गई है। - देवेंद्र सिंह, जिला विपणन अधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed