{"_id":"6632753d494ed1ed3a024d34","slug":"dont-pursue-the-case-otherwise-you-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-112532-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मुकदमे की पैरवी मत करो वरना बेटे जैसा करेंगे हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मुकदमे की पैरवी मत करो वरना बेटे जैसा करेंगे हाल
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक निवासी एक बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। बाइक सवार छह युवकों ने मुकदमे की पैरवी करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
30 जून 2022 की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के समीप फ्लाईओवर पर संदिग्ध हाल में रेलवे क्रॉसिंग निवासी देवेंद्र अवस्थी (32) पुत्र राजेश अवस्थी का खून से लथपथ शव मिला था। वह बरात जाने के लिए घर से निकला था। मामले में तब परिजनों ने हत्या कर शव फ्लाईओवर पर फेंकने का आरोप लगाया था।
मामले में एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में राजेश अवस्थी ने बताया कि कुछ माह पूर्व सुबह सजौर निवासी पिंकू मिश्रा तीन बाइकों पर अपने पांच अन्य साथियाें के साथ घर पहुंचा। वहां सभी ने धमकी दी कि जिस तरह से बेटे की हत्या हुई है, उसी तरह से तुमको भी मार देंगे। अगर जिंदा रहना है तो अपने बेटे के मुकदमे की पैरवी मत करो। भीड़ इकठ्ठा होने पर सभी भाग निकले। मामले में एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सजौर निवासी पिंकू मिश्रा और उसके पांच अज्ञात साथियों पर जान से मारने की धमकी और उपद्रव करने की धारा में केस दर्ज किया है।