फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doli second day Earth , panic

दूसरे दिन भी डोली धरती, दहशत

Sun, 26 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 26 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Doli second day Earth , panic
आंखों में दहशत, चेहरे पर खौफ, जेहन में बेचैनी..। दो दिनों के भीतर भूकंप के तीन झटकों के चलते ऊर्जांचल सहित पूरे जनपद में यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शनिवार को आधे घंटे के भीतर आए दो झटकों से जहां पूरी रात बेचैनी की हालत में गुजरी। वहीं रविवार की दोपहर 12. 42 पर 15 सेकेंड के लिए कांपी धरती ने हर किसी को हिलाकर रख दिया, जो जिस हाल में था, उसी हाल में बाहर दौड़ पड़ा।

अस्पतालों से भी अधिकांश रोगी और तीमारदार बाहर निकल आए। हालांकि तत्काल स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन इसका खौफ देर तक चेहरों पर बना रहा।

हालात को देखते हुए डीएम संजय कुमार ने जिले के सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।

वहीं खंड शिक्षाधिकारियों को क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों की जगह सुरक्षित जगह पढ़ाई सुनिश्चित कराने और भवनों के मरम्मत का प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


 राबर्ट्सगंज परिक्षेत्र के राबर्ट्सगंज बाजार, बढ़ौली, लोढ़ी, लसड़ा, नईबाजार, तरावां, बभनौली, सजौर, मझिगांव सभी जगह बेचैनी की स्थिति बनी रही। कस्बे में जहां देर रात तक लोगों ने टहलकर या फिर जागकर समय गुजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में ज्यादातर लोगों ने घर के बाहर रात बिताई। सुबह नींद खुली तो लोगों ने समझा कि सब कुछ सामान्य हो गया है, लेकिन 12.44 के झटके ने सभी को हिलाकर रख दिया।

रामगढ़, चोपन, डाला, ओबरा, रेणुकूट, म्योरपुर, बभनी, कोन, विंढमगंज, दुद्धी, मधुपुर, सुकृत, वैनी, खलियारी सभी जगह यहीं हालात बने रहे।

अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र में 12.44 पर झटका आया तो लोगों ने समझा कि खदानों में हुए विस्फोट का कंपन है, लेकिन कुर्सी-मेज के साथ चारपाई और बेड के कांपने के साथ ही दीवारें भी कांपने लगी तो लोग बाहर भाग निकले।

 बाहर चंद सेकेंड तक बाइकों को भी हिलता देख लोग खौफ में पड़े रहे। अवकाश का दिन होने के कारण, स्कूल दफ्तर बंद था। इस कारण ज्यादातर लोग आराम फरमा रहे थे, लेकिन कंपन का एहसास होते ही गिरते-पड़ते हालत में बाहर के लिए दौड़ लगा दी।

किसी ने लान, गैलरी में तो किसी ने पार्क में टहलकर देर तक समय गुजारा। एक दूसरे के फोन देर तक घनघनाते रहे। भूकंप के साथ ही करीब दस से 15 मिनट तक प्रभावित हुई संचार व्यवस्था भी लोगों को परेशान किए रही।


अनपरा, औड़ी, परासी, कुलडोमरी, रेणुसागर, रणहोर, मिर्चाधुरी, बीना, ककरी, कोहरौल, खड़िया, शक्तिनगर, सिंगरौली, बैढ़न, मोरवा, नवानगर हर जगह भूकंप के चर्चे के साथ ही बेचैनी की स्थिति देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed