{"_id":"5f6103f98ebc3e57c42f2620","slug":"doing-transport-multiple-times-on-the-same-permit-sonbhadra-news-vns5474758162","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: एक ही परमिट पर कई बार कर रहे परिवहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: एक ही परमिट पर कई बार कर रहे परिवहन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में एक ही परमिट पर कई बार वाहनों से बालू का परिवहन कर राजस्व को क्षति पहुंचाने का मामला उजगार हुआ है। दुद्वी एसडीएम प्रकाश चंद्र की ओर से ओवरलोड पकड़े गए टीपरों की जांच करने पर इसका खुलासा हुआ। उन्होंने परमिट में हो रहे खेल की रिपोर्ट डीएम एस. राजलिंगम को भेज दी है। इससे संबंधितों में खलबली मच गई है।
पिछले कुछ दिनों पूर्व दुद्वी तहसील क्षेत्र में एसडीएम ने ओवरलोड बालू लदे दो-तीन टीपरों को रोक कर चालकों से परिवहन करने संबंधित परमिट दिखाने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे। हालांकि एसडीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया तो परमिट दिखा दिया। एसडीएम ने परमिट की जांच की तो सच्चाई खुल कर सामने आ गई। उपजिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि दुद्वी तहसील क्षेत्र में दो जगहों पर बालू डंपिंग का लाइसेंस निर्गत है। जांच करने पर पता चला है कि एक ही परमिट पर काफी संख्या में वाहन कई बार बालू का परिवहन कर रहे हैं, इससे सरकार को राजस्व की काफी क्षति हो रही है। यह खेल लंबे समय से चल रहा है। इसमें शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया एक ही परमिट पर कई बार परिवहन करने से संबंधित जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ओवरलोड और बिना परमिट के बालू, गिट्टी आदि का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर एसडीएम के जांच में सचाई उजागर होने के बाद एक ही परमिट पर कई बार परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों में खलबली मच गई है।