फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctors' strike, are patient upset

डाक्टरों की हड़ताल, मरीज रहे परेशान

Fri, 08 May 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Fri, 08 May 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Doctors' strike, are patient upset
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से प्रस्तावित हड़ताल का सोनभद्र में पूरा असर रहा। सभी नर्सिंगहोमों, डायग्नोस्टिक सेंटरों पर ताला लटकता रहा। इससे मरीजों को परेशानी हुई। परेशानी मरीजों ने जिला अस्पताल, सीएचसी  और पीएसची का सहारा लिया। उधर, डाक्टरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की दोपहर 12 बजे डाक्टरों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सचिव एके सिंह और जेएन सिंह ने कहा कि चिकित्सकों एवं चिकित्सा प्रसिस्थानों प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को सख्ती को लागू किया जाए।
विज्ञापन



डा. संजय सिंह, डा. आरएस सिंह, डा. सुभेंद्रू सिंह ने कहा कि तरह-तरह के पंजीकरण के नाम पर डाक्टरों से की जा रही वसूली एवं उत्पीड़न को बंद किया जाए। डा. अनुपमा सिंह, डा. नम्रता सिंह और डा. वीणा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार डाक्टरों के जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि डा. रोहित गुप्ता के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एसोसिएशन के मांगों को गंभीरता से लेते हुए अविलंब पूर्ण नही करती है तो एसोसिएशन के आह्वान पर वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर डा. टीपी सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. आरएस सिंह, डा. आरपी सिंह, डा. एसपी सिंह मौजूद रहे। उधर राबर्ट्सगंज समेत अन्य शहरों में निजी क्लीनिकों और डाग्यनोस्टिक सेंटरों के बंद होने से रोगी उपचार कराने के लिए भटकते रहे। जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएसी में अचानक रोगियों की भीड़ बढ़ने से स्वास्थ्य कर्मी परेशान हो गए। जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक रोगियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed