फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Do not be reluctant to get teachers online training

शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने में न बरतें कोताही

Tue, 22 Dec 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Do not be reluctant to get teachers online training
शाहगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल के सभागार में डायट राबर्ट्सगंज के उपनिदेशक व प्राचार्य मनोहर प्रसाद ने शिक्षा क्षेत्र घोरावल के न्याय पंचायत आमडीह, बिसरेखी और दूसरे क्रम में लहास, मूसहां के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। डायट प्राचार्य ने प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा व प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द का निरीक्षण भी किया। प्रधानाध्यापक अमृता सिंह और राजकुमार सिंह के कार्यों की सराहना की। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद रॉय को बधाई दिया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों की बैठक में डायट प्राचार्य ने कहा की शासन की योजनाओं का अंतिम लक्ष्य बच्चा होता है और उसी के क्रम में आपको आनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संसाधन उपलब्ध कराकर सबकी जिम्मेदारी तय की जा रही है। आप उस प्रशिक्षण को प्राप्त करने में कोई कोताही न बरतें। उनकी उपस्थिति में मिशन प्रेरणा के अंग प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची व प्रेरणा तालिका रीड एलांग एप, लर्निंग आउटकम आदि पर एसआरजी विनोद कुमार, एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी व अखिलेश सिंह ने विस्तृत रूप से चर्चा की। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमसे जो अपेक्षाएं की हैं, हम हर हाल में उस पर खरा उतरेंगे और ब्लाक को प्रेरक बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर नंद कुमार शुक्ल, अशोक त्रिपाठी, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed