फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM upset over dirt in MCH wing, gave instructions

Sonebhadra News: एमसीएच विंग में गंदगी पर बिफरे डीएम, दी हिदायत

Thu, 14 Nov 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
DM upset over dirt in MCH wing, gave instructions
तीन दिन पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था की बदहाली के बाद भी मातृ-शिशु इकाई (एमसीएच) के जिम्मेदारों ने कोई सबक नहीं लिया। बुधवार को जब डीएम निरीक्षण में पहुंचे तब भी यहां सफाई व्यवस्था बदहाल मिली।
विज्ञापन

डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक को इसमें सुधार के निर्देश दिए। डीएम बद्रीनाथ सिंह बुधवार को अचानक जिला अस्पताल परिसर में संचालित 100 बेड के मातृ-शिशु इकाई के निरीक्षण को पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। कई जगह गंदगी का अंबार मिला। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। चिकित्सा अधीक्षक ने जलबहाव के लिए नाला निर्माण की जरूरत बताई। कहा कि इसके अभाव में पानी लगने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इसके लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इससे पहले डीएम ने रौंप में निर्माणाधीन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवन व विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया।
निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सरिया, सीमेंट, ईंट आदि सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। यूपी सिडको के परियोजना प्रबंधक को निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित करने की हिदायत दी। कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि भवन निर्माण के लिए 4.8953 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से ढाई करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। अब तक 1.20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह कार्य 14 मार्च 2025 पूरा करना है। निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।

इसके पश्चात इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed